Posts

Showing posts from February, 2022

तू जीत गई! मैं हार गया हूं "अब पहले वाली बात नहीं है"

"अब पहले वाली बात नहीं है"   जब से तू मेरे साथ नहीं है  अब पहले वाली बात नहीं है  तेरे दिल में अब घर नहीं है  तुझे खोने का अब डर नहीं है  तेरे बिन हम मर जाएंगे  कहने वाला अब कोई नहीं है  रोज रुठना रोज मनाना  संग हंसने वाला कोई नहीं है  जी भरने पर रो दू जब में  तब आंसू पोंछे वो कोई नहीं है खाना खाया या भूखे हो तुम  यह पूछने वाला कोई नहीं है कितनी शामें  छत पर काटी पर पहले वाली शाम नहीं है  तेरे साथ से फेमस थे हम  अब पहले जैसा नाम नहीं है  धूप , छांव हो या बरसाते  अब पहले वाली मौज नहीं है  रातें झटपट कट जाती है  तेरे ख्वाबों की अब फौज नहीं है दिन कटता नहीं पर सालें बीती तेरे आने की अब उमीद नहीं है  तू जीत गई! मैं हार गया हूं  अब तुझको मुझसे प्रीत नहीं है

एक बार आओ तो सही

हेलो ! बहुत मिस करता हूं मेरी जान हर पल आपको। पता है यार जब से आप मुझे छोड़ कर गए हो ऐसे लगता है जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई हो । मेरी दुनिया ही बर्बाद हो गई हो । सब कुछ तबाह हो गया हो। दिल सूनापन सा हो गया है । ऐसे लगता है जैसे तुम एकदम से मेरे सामने आ जाओगे और मुझे सरप्राइस कर दोगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। दिल बहुत रोता है यार अक्सर आपकी याद में । मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं किस तरह बयान करूं। मेरा सबकुछ उजड़ गया है । जब भी आप से बात करने की कोशिश करता हूं । आपके पास समय नहीं है। आप हमेशा मुझे इग्नोर कर देते हो। आपके लिए पूरी दुनिया से बात करने के लिए टाइम है। पूरी दुनिया से मिलने के लिए टाइम है लेकिन मेरे लिए आपके पास 2 मिनट का भी समय नहीं है कि आप मुझसे दो मिनट बात कर सको। मैं मजबूर हूं बस रो लेता हूं मेरे पास और कोई रास्ता नहीं होता सोचो यार कितना प्यार करता था मैं आपसे। आपको हमेशा अपनी पलकों पर बिठा के रखता था। हमेशा आपकी केयर करता था। उसके बावजूद आप मुझे छोड़ कर चले गए। ऐसा क्या गुनाह कर दिया मेरी जान मैंने कि आपने मुझे इतनी बड़ी सजा दी । सोचो यार। प्लीज अगर वक्त मिले तो बात क...