एक बार आओ तो सही

हेलो ! बहुत मिस करता हूं मेरी जान हर पल आपको। पता है यार जब से आप मुझे छोड़ कर गए हो ऐसे लगता है जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई हो । मेरी दुनिया ही बर्बाद हो गई हो । सब कुछ तबाह हो गया हो। दिल सूनापन सा हो गया है । ऐसे लगता है जैसे तुम एकदम से मेरे सामने आ जाओगे और मुझे सरप्राइस कर दोगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। दिल बहुत रोता है यार अक्सर आपकी याद में । मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं किस तरह बयान करूं। मेरा सबकुछ उजड़ गया है । जब भी आप से बात करने की कोशिश करता हूं । आपके पास समय नहीं है। आप हमेशा मुझे इग्नोर कर देते हो। आपके लिए पूरी दुनिया से बात करने के लिए टाइम है। पूरी दुनिया से मिलने के लिए टाइम है लेकिन मेरे लिए आपके पास 2 मिनट का भी समय नहीं है कि आप मुझसे दो मिनट बात कर सको। मैं मजबूर हूं बस रो लेता हूं मेरे पास और कोई रास्ता नहीं होता सोचो यार कितना प्यार करता था मैं आपसे। आपको हमेशा अपनी पलकों पर बिठा के रखता था। हमेशा आपकी केयर करता था। उसके बावजूद आप मुझे छोड़ कर चले गए। ऐसा क्या गुनाह कर दिया मेरी जान मैंने कि आपने मुझे इतनी बड़ी सजा दी । सोचो यार। प्लीज अगर वक्त मिले तो बात करना यार प्लीज। अगर हो सके तो लौट आओ यार । आपके बिना सब कुछ बिखर चुका है, दिल के इतने टुकड़े हो चुके है कि अब तो शायद हार्ट अटैक भी आने के लिए जगह नहीं बची दिल में। हार्ट अटैक आने पर तो इंसान मर कर अपने आपको सुकून दे देता है लेकिन आपने तो ऐसा जख्म दिया है कि ना तो जान निकलती है और ना कुछ बाकी रहता है। ना तो जीने को मन करता है और ना मरने को मन करता है। बस जी रहा हूं । पता नहीं एक ऐसी अंधेरी सी दुनिया में जिसका कोई अता पता कुछ नहीं है। बस ऐसा लगता है कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा लेकिन कहीं कोई उम्मीद नहीं लगती। बस एक एक दिन और फिर एक एक रात जी लेता हूं। मैं मेरा कमरा चार दीवारें और छत बस इसके अलावा और कोई साथी नहीं है कोई संगी नहीं है। जिससे अपने दिल की बात कर सकूं और उसको बता सकूं कि यार आज दिल बहुत उदास है। आज बहुत रोने का मन कर रहा है ऐसा कोई कंधा भी नहीं है जिसके कंधे पर अपना सर रख कर सुकून से रो सकूं और वह मुझे बोले कि तू रोता क्यों है पागल मैं तेरे साथ हूं ना। अंदर ही अंदर बहुत घुटन होने लगी हैं।

आप एक बार आओ तो सही। सब कुछ बिखरा पड़ा है आपके बिना।

कितना कुछ बिखर गया है यह अमन। बिल्कुल टूट गया यार। अंदर से कुछ भी नहीं बचा आपके बिना । सच में यार प्लीज जो भी गिले-शिकवे हैं , हो सके तो उनको दूर कर लो यार अभी भी वक्त है। अभी कुछ नहीं गया जैसा चाहो वैसा हो सकता है। समझो यार प्लीज! आप आकर देखो । आपके बिना कुछ नहीं है यहां पर मेरी खुशियां मेरा संसार सबकुछ उजड़ चुका है।

Comments