बहुत याद आते हो बाउजी......!
बहुत याद आते हो बाउजी......!
आपको छोड़कर गए हुए 8 साल हो गए। ऐसा लगता हैं जैसे कल परसों की बात हों😭😭😭😭😭😭 वक्त आया आपके साथ जीवन जीने का तो आप साथ नहीं हो।
बहुत कुछ खोया है बाऊजी। खोने का अफसोस नहीं हैं। आपका बेटा आपके आशीर्वाद से पहले भी राजा था और आज भी राजा ही हैं, बस साथ नही हो तो आप नहीं हों। बाउजी मुझे नहीं पता था आप इस दुनिया की भीड़ में मुझे अकेला छोड़कर चले जाओगे। आंखे नम हो जाती है आपकी याद। दुनिया की भीड़ से दूर अकेले में बैठकर रो लेता हू 😢😢😢😢😢😢😢। भीगी आंखे खुद ही पोंछ लेता हूं। बाऊजी आप जहां भी हो, सुन रहे हो ना, बहुत भावुक हो गया हो आज । बाऊजी आपसे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन फिर भी मैं कहूंगा, एक मोका तो दिया होता मुझे आपके साथ कुछ पल बिताने का। आपकी सेवा करने का। बाऊजी आपकी डांट खाने का, आपके हाथ से मार खाने का बहुत मन करता है । क्यों चले गए आप मुझे छोड़कर। मुझे आज भी विश्वास नहीं होता, कभी कभी
ऐसा लगता हैं कि जैसे आप मेरे पास आकर मुझे कहोगे बेटा क्या कर रहा है। कभी कभी तो रो भी नही पता हूं, क्योंकि आंसू पोछने वाला कोई नहीं हैं। बाऊजी आपसे माफी जरूर मांगना चाहूंगा, प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना।
बाऊजी मुझे वो दिन आज भी याद है जब आपने मुझसे बड़े प्यार से कहा था कि बेटा मुझे वो पैकेट वाला दही खाना हैं। मुझे लाकर देगा न तू।☺️☺️☺️☺️
बाऊजी क्यों चले गए आप मुझे छोड़कर।😢😢😢😢😢😢😢
बहुत मुश्किल होता है आपकी याद को रोकना, अकेले में बैठकर रो रहा हूं बाऊजी। 😢😢😢😢😢😢😢😢😢
बाऊजी आपके आशीर्वाद से आपके राजा के पास कोई कमी नहीं हैं। कमी है तो बस एक रानी की। आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ हैं, रानी की कमी भी पूरी हो जायेगी। बस एक ही अफसोस रहेगा जिंदगी में, कि आपके साथ वक्त नहीं बीता पाया।
Miss you So Much Bauji

Comments
Post a Comment